फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKD expresses opposition to Dushyant Gautam's

Dehradun News: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर उक्रांद ने जताया विरोध

Tue, 13 Oct 2026 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 13 Oct 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
UKD expresses opposition to Dushyant Gautam's
अंकिता भंडारी हत्याकांड से चर्चा में आए भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर उत्तराखंड क्रांति दल ने कड़ी नाराजगी जताई। पार्टी पदाधिकारियों ने नियुक्ति से न्याय प्रभावित होने की बात कही है।
विज्ञापन


उत्तराखंड क्रांति दल के नेता अरविंद तोमर ने कहा उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी को सक्रिय राजनीति और सांगठनिक जिम्मेदारियों से दूर किया गया था, लेकिन अब उन्हें राज्यपाल पद पर नियुक्त कर दिया गया है। केंद्र सरकार के इस कदम से प्रदेश वासियों में कड़ी नाराजगी का वातावरण है। उन्होंने कहा एक ओर प्रदेश की जनता हत्याकांड में शामिल कथित वीआईपी के नाम का खुलासा करने की मांग जांच एजेंसियों से कर रही है और वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी की राज्यपाल पद पर नियुक्ति से हत्याकांड की जांच प्रभावित होने का आशंका बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की सही ढंग से जांच हो जाने तक के दौरान होने वाली किसी भी ऐसी नियुक्ति का उक्रांद विरोध करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed