{"_id":"3c63fc790ebecd7e693428bd75815ffe","slug":"ukd-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूकेडीपी ने पांचों सीटों पर उतारे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूकेडीपी ने पांचों सीटों पर उतारे प्रत्याशी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 07 Apr 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड क्रांति दल-पंवार (यूकेडपी) ने प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा की है।
विज्ञापन
कप-प्लेट चिह्न पर ही लड़ेंगे चुनाव
साथ ही केंद्रीय चुनाव संचालन समिति के 40 सदस्यों का ऐलान किया है। यूकेडी नेताओं ने मान्यता रद्द किए जाने के मामले को साजिश बताया। दावा किया कि दल के प्रत्याशी कप-प्लेट चिह्न पर ही चुनाव लड़ेंगे।
यूकेडीपी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष वीरेंद्र मोहन उत्तराखंडी ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।
टिहरी लोकसभा क्षेत्र से सोहनपाल सिंह पंवार, पौड़ी से अनूप नेगी, हरिद्वार से योगी राकेश नाथ, नैनीताल से चौधरी विजय पाल सिंह और अल्मोड़ा लोकसभा सीट से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना देवी को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
अल्पसंख्यक समाज से एक भी आवेदन नहीं
इस मौके पर दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार और संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उत्तराखंडी ने पत्रकारों को बताया कि पांच लोकसभा सीट के लिए 16 आवेदन आए थे। अल्पसंख्यक समाज से एक भी आवेदन नहीं था।
विज्ञापन
टिकट वितरण में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। मान्यता रद्द किए जाने के मामले को कांग्रेस और भाजपा की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि यूकेडी के चुनाव मैदान में उतरने से इन दलों की गणित बिगड़ रही है।
यूकेडी (ऐरी) गुट के सवाल पर बोले कि वे दल से निकाले गए लोग हैं। उनके विरोध से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
संसदीय सीट - प्रत्याशी
टिहरी - सोहनपाल सिंह पंवार
पौड़ी - अनूप नेगी
हरिद्वार - योगी राकेश नाथ
नैनीताल - चौधरी विजय पाल सिंह
अल्मोड़ा - रंजना देवी