फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ukd celebrates their foundation day.

उक्रांद ने मनाया स्थापना दिवस, श्रीदेव सुमन को दी श्रद्धांजलि

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
ukd celebrates their foundation day.
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने अपना स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया। इसके अलावा महान सेनानी श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। शुक्रवार को कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी जुयाल ने कहा कि श्रीदेव सुमन ने इस राज्य के लिए अपना बलिदान दिया है। उनके बलिदान और त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। वरिष्ठ नेता लताफत हुसैन ने दल के 42वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि दल का संघर्षों का इतिहास है। दल की नीति को जनता के बीच प्रसार करते हुए शामिल युवाओं को संकल्प लेकर चलना होगा। महानगर अध्यक्ष सुनील ध्यानी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से तैयारी शुरू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दल के प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी को नई ऊर्जा और उत्साह के साथ चुनाव के लिए कमर कसनी होगी। इस मौके पर पूर्व आईएएस सुरेंद्र सिंह पांगती ने श्रीदेव सुमन के जीवन और बलिदान पर रोशनी डाली। श्रद्धांजलि देते हुए दल के मीडिया प्रभारी शांति भट्ट, बहादुर सिंह रावत, प्रताप कुंवर, राजेंद्र बिष्ट, उत्तम रावत, धर्मेंद्र पटेल आदि ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर पीसी थपलियाल, जय प्रकाश उपाध्याय, बहादुर सिंह रावत, प्रताप कुंवर, राजेंद्र, वैद्य समीर मुंडेपी, धर्मेंद्र पटेल, विजय बौड़ाई, विजेंद्र रावत, सुरेंद्र बुटोला, कमलकांत, नरेश गोदियाल, संजीव शर्मा, नवीन भदोला, राजेंद्र नेगी, किरण कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed