फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uk Board Result 2020 Live Updates: Girl student Drink poison after fail in 10th class in nainital

UK Board Result 2020: हाईस्कूल में फेल होने से आहत छात्रा ने पिया जहर, पिथौरागढ़ में छात्रा ने की आत्महत्या

Wed, 29 Jul 2020 09:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 29 Jul 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
Uk Board Result 2020 Live Updates: Girl student Drink poison after fail in 10th class in nainital
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड के नैनीताल में हाईस्कूल में फेल होने पर राजकीय इंटर कॉलेज बजूनियाहलदु की एक छात्रा ने आत्मघाती कदम उठा लिया। रिजल्ट देख गुस्से में आई छात्रा ने जहर पी लिया। 

विज्ञापन


सुबह जब रिजल्ट जारी हुआ तो कोटाबाग ब्लॉक ग्राम पतलिया, राकड़ निवासी छात्रा ने अपना रिजल्ट देखा। छात्रा के फेल होने पर वह गुस्से में आ गई और जहर पी लिया। 
विज्ञापन



छात्रा के पिता उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग ले गए। यहां डॉक्टर सलीम अंसारी ने प्राथमिक उपचार देने के बाद स्थिति को गंभीर देख उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे नीलकंठ अस्पताल ले गए हैं। अब छात्रा की स्थिति ठीक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इण्टर मे फेल होने पर छात्रा ने की आत्महत्या
पिथौरागढ़ के बेड़ीनाग के त्रिपुरादेवी स्थित क्वैराली गाँव मे 21 वर्षीय युवती  ने इण्टर मे फेल होने के कारण अपने घर के कमरे मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली एस आई विजय कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने युवती के शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमाटम के लिये पिथौरागढ भेजने की कार्ररवाही की जा रही है।शव को बेरीनाग के अस्पताल मे रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed