UJVNL: उपलब्धि...वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पांच दिन पहले ही बिजली उत्पादन का लक्ष्य किया हासिल
ऊर्जा उत्पादन का वार्षिक लक्ष्य समय से पूर्व प्राप्त करने से विद्युत के लिए राज्य की अन्य प्रदेशों और निजी कंपनियों पर निर्भरता कम होने के साथ ही राज्य के वित्तीय संसाधनों पर विद्युत क्रय का बोझ कम करने में मदद मिली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पांच दिन पहले ही सालाना लक्ष्य हासिल कर लिया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के 5,389.68 मिलियन यूनिट वार्षिक उत्पादन लक्ष्य के सापेक्ष 25 मार्च को ही 5,390.020 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर दिया गया।
Delhi-Dehradun Expressway: तेज निर्माण में आड़े आ रहा वन्यजीव कानून, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट
यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल ने बताया, ऊर्जा उत्पादन का वार्षिक लक्ष्य समय से पूर्व प्राप्त करना निश्चित ही उपलब्धि है। इससे विद्युत के लिए राज्य की अन्य प्रदेशों और निजी कंपनियों पर निर्भरता कम होने के साथ ही राज्य के वित्तीय संसाधनों पर विद्युत क्रय का बोझ कम करने में मदद मिली है।
निगम की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए सिंघल ने इसका श्रेय सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम, अध्यक्ष राधा रतूड़ी के नेतृत्व और अधिकारियों, कर्मचारियों की मेहनत, लगन और उच्च कार्य संस्कृति को दिया।
किस परियोजना से कितना बिजली उत्पादन (मिलियन यूनिट में)
छिबरो- 829.618
खोदरी- 399.085
व्यासी- 348.237
ढकरानी- 134.079
ढालीपुर- 199.758
कुल्हाल- 150.145
तिलोथ- 400.805
मनेरी भाली द्वितीय (धरासू)- 1,281.893
चीला- 799.294
रामगंगा- 388.128
खटीमा- 224.735
पथरी- 117.282
मोहम्मदपुर- 51.344
गलोगी- 7.840
दुनाव- 3.237
पिलंगाड- 8.710
उर्गम- 11.968
काली गंगा प्रथम- 15.399
काली गंगा द्वितीय- 18.463
कुल- 5390.020