फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ugc stop Uttarakhand open university Admission 2019

उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में जनवरी-2019 के लिए नहीं होंगे दाखिले, यूजीसी ने लगाई रोक

Fri, 21 Dec 2018 05:00 AM IST
अलका त्यागी नवीन सक्सेना/अमर उजाला, हल्द्वानी
नवीन सक्सेना/अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
Ugc stop Uttarakhand open university Admission 2019

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में इस बार शीतकालीन सत्र (जनवरी-2019) में दाखिले नहीं होंगे। इस पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने पाबंदी लगा दी है। अब सिर्फ ग्रीष्मकालीन सत्र ही चलेगा और इसी में दाखिले की प्रक्रिया पूरी होगी। शीतकालीन सत्र बंद होने से हजारों विद्यार्थियों को झटका लगा है। पिछले वर्ष शीतकालीन सत्र में करीब 20 हजार दाखिले हुए थे।  

विज्ञापन


 उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन दो सत्र संचालित किए जा रहे थे। ग्रीष्मकालीन सत्र में जून में और शीतकालीन सत्र में पहली जनवरी से दाखिले की प्रक्रिया चलती थी। इससे विद्यार्थियों को वर्ष में दो बार दाखिला लेने की सुविधा मिल जाती थी।
विज्ञापन


मुक्त विश्वविद्यालय में एक वर्ष में दो-दो सत्र चलने पर यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) ने कड़ा एतराज जताया है। सूत्रों के मुताबिक यूजीसी ने आदेश दिए हैं कि मुक्त विश्वविद्यालय ग्रीष्मकालीन या शीतकालीन सत्र में से कोई एक सत्र चला सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूओयू को एक सत्र का विकल्प चुनने का अवसर दिया गया था, जिस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने शीतकालीन सत्र को बंद करने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है कि अब केवल जुलाई से जून तक ग्रीष्मकालीन सत्र ही चलेगा। इस सत्र के लिए जून में दाखिले होंगे। 

यूजीसी से गाइडलाइन प्राप्त होने के बाद शीतकालीन सत्र को बंद कर दिया गया है। इसमें इस बार दाखिले नहीं किए जाएंगे। अब जून में ग्रीष्मकालीन सत्र में ही दाखिले होंगे।
- भरत सिंह, कुलसचिव यूओयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed