{"_id":"5f4391162dbcee5b121aca88","slug":"ugc-net-exam-will-be-eight-days-in-september-dates-of-examinations-released-by-national-testing-agency","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर में आठ दिन होगी यूजीसी नेट परीक्षा, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी की परीक्षाओं की तिथियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर में आठ दिन होगी यूजीसी नेट परीक्षा, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी की परीक्षाओं की तिथियां
Mon, 24 Aug 2020 03:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 24 Aug 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजीसी नेट का आयोजन देशभर में सितंबर महीने में आठ दिन कराया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छह ऐसी परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं जो कि कोरोना की वजह से तय समय पर आयोजित नहीं हो पाई थीं।
विज्ञापन
अब कोविड-19 से बचाव की गाइडलाइंस के साथ यह परीक्षाएं कराई जाएंगी। एनटीए की ओर से हाल ही में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन और मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी की गाइडलाइंस जारी की गई हैं। इन दोनों परीक्षाओं का आयोजन सितंबर में होने जा रहा है। अब एनटीए ने छह अन्य परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं।
विज्ञापन
कब होगी कौन सी परीक्षा
दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा: 6 से 11 सितंबर
आईसीएआर एआईईईए: 7 व 8 सितंबर
इग्नू ओपनमैट एमबीए प्रवेश परीक्षा: 15 सितंबर
यूजीसी नेट जून 2020: 16 से 18 सितंबर और 21 से 25 सितंबर
आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा: 28 सितंबर
इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा: 4 अक्टूबर