{"_id":"56e48d844f1c1ba97d8b4568","slug":"ucl-start-haridwar-high-board-defeated-doon-dronas","type":"story","status":"publish","title_hn":"UCL: हरिद्वार हाई बर्ड ने दून द्रोणाज को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UCL: हरिद्वार हाई बर्ड ने दून द्रोणाज को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 13 Mar 2016 03:13 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रिकेट लीग
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेंजर ग्राउंड में खेली जा रही उत्तराखंड क्रिकेट लीग 2016 में शनिवार को हरिद्वार हाई बर्ड ने दून द्रोणाज की टीम को आठ विकेट से हरा दिया। वहीं नैनीताल और टिहरी की टीम का दूसरा मुकाबला तेज बारिश ने धो दिया। दोनों टीमों को दो-दो अंक मिले।
विज्ञापन
देहरा कंबाइंड एकेडमी की ओर से आयोजित उत्तराखंड क्रिकेट लीग 2016 में शनिवार को पहला मुकाबला हरिद्वार हाई बर्ड और दून द्रोणाज के बीच खेला गया। दून द्रोणाज की टीम 13 ओवर में 97 रनों पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
आठ विकेट से जीते
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिद्वार हाई बर्ड ने 12.2 ओवर में दो विकेट खोकर आठ विकेट से जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला नैनीताल नाइट और चमोली चाजर्स के बीच मुकाबला शुरू हुआ।
विज्ञापन
नैनीताल नाइट ने पहले बल्लेबाजी की। चौथे ओवर की चौथी गेंद पर बारिश ने मैच में खलल डाल दिया। निर्णायकों ने दोनों टीमों को दो-दो अंक बांटे। रविवार (आज) को टेहरी टॉपगंस और दून द्रोणाज के बीच मुकाबला होगा।