फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UBSE 10th, 12th Class Results 2020 UK Board Latest News in Hindi: Results will Declared Today

UK Board Result 2020: आज घोषित होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, बोर्ड की वेबसाइट नहीं यहां होगा जारी

Wed, 29 Jul 2020 01:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 29 Jul 2020 01:26 AM IST
सार

  • बोर्ड की वेबसाइट खराब, दूसरी वेबसाइट पर दिखेगा रिजल्ट
  • बोर्ड दफ्तर में शिक्षा मंत्री घोषित करेंगे परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
UBSE 10th, 12th Class Results 2020 UK Board Latest News in Hindi: Results will Declared Today
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। इस बार रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर जारी नहीं हो सकेगा, क्योंकि यह वेबसाइट खराब है, जिसकी वजह से सिर्फ एनआईसी की वेबसाइट पर ही परीक्षा परिणाम देखा जा सकता है।

विज्ञापन


उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पिछले एक माह से खराब है। वेबसाइट सही कराने के लिए कई बार पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन अब तक वेबसाइट सही नहीं हो पाई है। ऐसे में अब uaresults.nic.in पर रिजल्ड अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: UK Board 10th, 12th Result 2020: अमर उजाला पर सबसे पहले ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट, अभी करें रजिस्टर

बताया कि बुधवार को सुबह 11 बजे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय परीक्षाफल घोषित करेंगे। इस वर्ष हाईस्कूल में 147588 और इंटर में 119216 परीक्षार्थी शामिल हुए। कुल 2 लाख 66 हजार 804 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।

पहली बार 15 दिन में तैयार हुआ रिजल्ट

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल बीस वर्षों में पहली बार महज 15 दिन में ही तैयार कर लिया गया है। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार परीक्षाफल देर से जरूर घोषित हो रहा है, लेकिन मूल्यांकन के बाद रिजल्ट तैयार करने में तेजी से काम हुआ है।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि लॉकडाउन के चलते 22 मार्च को परीक्षाएं बीच में ही रोक दी गई थीं। 22 जून से 24 जून के बीच रुकी हुई परीक्षा कराई गई। इस दौरान कंटेनमेंट जोन के चलते कई छात्र परीक्षा से वंचित हो गए, जिनमें हाईस्कूल में 716, इंटर में 337 विद्यार्थी शामिल हैं।

इन छात्रों को तीन विषयों के अंकों के आधार पर औसत अंक देकर पास किया जाएगा, यदि फिर भी कोई छात्र औसत अंक से संतुष्ट नहीं होगा तो वह रिजल्ट आने के एक माह तक आवेदन कर सकता है। 

सप्ताह भर में छात्रों को मिलेंगे रिजल्ट

बुधवार को रिजल्ट घोषित करते समय शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और बोर्ड सभापति आरके कुंवर भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान बोर्ड ऑफिस में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा और कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जारी गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।  

परीक्षाफल घोषित होने के एक सप्ताह बाद ही छात्रों को अंक पत्र और प्रमाण पत्र मिलेंगे। इसकी तैयारी बोर्ड की ओर से की जा रही है। ताकि छात्रों को आगे की कक्षा में प्रवेश लेने में मुश्किल न हो, क्योंकि इस साल कोरोना काल के चलते परीक्षाफल देर से जारी हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed