{"_id":"68fa46368c19d08dcb08e07a","slug":"tyuni-hospital-gets-new-ultrasound-machine-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-125936-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सीमांत क्षेत्र के त्यूणी अस्पताल को मिली नई अल्ट्रासाउंड मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सीमांत क्षेत्र के त्यूणी अस्पताल को मिली नई अल्ट्रासाउंड मशीन
विज्ञापन
- डीएम के निर्देश पर अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीन की हुई खरीद
विकासनगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी को नई अल्ट्रासाउंड मशीन मिली गई है। पुरानी मशीन में बार-बार तकनीकी समस्या आने के चलते जांच सेवा प्रभावित हो रही थी। गर्भवतियों और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी के समस्या बताने पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने नई अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीन की खरीद के लिए बजट जारी करने के निर्देश दिए थे।
जिलाधिकारी ने बीते फरवरी में पीएचसी त्यूणी का औचक निरीक्षण किया था। अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह राणा ने जिलाधिकारी को अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीन में बार-बार तकनीकी समस्या आने के कारण मरीजों को हो रही परेशानी के बारे में बताया था। डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को मशीनों की खरीद के निर्देश दिए थे। अधिकारियों को अस्पताल में विस्तारीकरण, सौंदर्यीकरण कार्यों, सफाईकर्मी की नियुक्ति और जरूरी कार्यों के लिए खनन न्यास निधि से बजट जारी करने को कहा था। अब अस्पताल में विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। एक्सरे मशीन भी मिल गई थी। अल्ट्रासाउंड मशीन अस्पताल पहुंच गई है। अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि विस्तारीकरण और सौदर्यीकरण कार्य के बाद नई अल्ट्रासाउंड मशीन को स्थापित किया जाएगा।