फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tyuni Agnikand CM Dhami announced to give Rs 2 lakh each to the next of kin of deceased Dehradun Uttarakhand

Tyuni Agnikand: मृतकों के परिजनों को मिलेगी दो-दो लाख की सहायता राशि, नायब तहसीलदार समेत पांच निलंबित

Fri, 07 Apr 2023 09:34 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 07 Apr 2023 09:34 PM IST
सार

Tyuni Agnikand: भीषण अग्निकांड में बृहस्पतिवार को चार मासूम जल कर राख हो गए। परिजनों को उनके शव तक नसीब नहीं हुए। आग का मंजर बेहद खौफनाक था। सीएम धामी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए  दो-दो लाख सहायता राशि देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Tyuni Agnikand CM Dhami announced to give Rs 2 lakh each to the next of kin of deceased Dehradun Uttarakhand
विकासनगर में घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा त्यूनी अग्निकांड के मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। वहीं दूसरी तरफ राहत एवं बचाव कार्यों में लापरवाही बरतने पर नायब तहसीलदार, फायर यूनिट के प्रभारी समेत पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। जबकि, तहसीलदार रूप सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतक चारों बच्चियों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि मामले की जांच डीआईजी रैंक के अधिकारी करेंगे। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। बता दें कि बृहस्पतिवार को त्यूनी में लकड़ी के चार मंजिला मकान में आग लगने से चार मासूम बच्चियां जिंदा जल गई थीं। लोगों ने दमकल कर्मियों पर शराब पीने और कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों का घेराव किया था। आक्रोश को देखते हुए दो दमकल कर्मियों को मेडिकल के लिए भेजा गया था। आरोप यह भी था कि दमकल वाहन में पर्याप्त पानी नहीं था। लिहाजा उसे दोबारा पानी भरने के लिए पांच किमी दूर कठंग जाना पड़ा था जिसमें समय लग गया। यदि और पानी होता तो मासूमों की जान बच सकती थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Tyuni Agnikan:  जल रहे थे मासूम.. बेबस नजर आया हर कोई...दिल दहला देने वाले भीषण अग्निकांड की 10 खौफनाक तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर लोगों ने तहसीलदार और नायब तहसीलदार के मौके पर मौजूद नहीं होने का भी आरोप लगाया था। ऐसे में शुक्रवार तड़के घटनास्थल पर पहुंचीं डीएम सोनिका ने नायब तहसीलदार त्यूनी ग्यारू दत्त जोशी को निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि तहसीलदार रूप सिंह के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए लिखा गया है। वहीं, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि लापरवाही बरतने पर फायर यूनिट प्रभारी लीडिंग फायरमैन मनोज कुमार, चालक आकाश चौधरी, फायरमैन अमित कुमार और रितेश कुमार को निलंबित कर दिया है।


दमकल कर्मियों के लिए गए सैंपल
लोगों के आक्रोश को देखते हुए दोनों दमकल कर्मियों को हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू ले जाया गया। लेकिन, दूसरा राज्य होने के चलते अस्पताल प्रशासन ने उनका मेडिकल करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों को मेडिकल के लिए सीएचसी चकराता लाया गया। थाना अध्यक्ष त्यूनी आशीष रवियान ने बताया कि सीएचसी चकराता में दोनों के ब्लड और यूरिन के सैंपल लिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed