फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two youths gang-raped a girl in the cremation ground

Dehradun News: श्मशान घाट में युवती के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 29 Jun 2023 02:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two youths gang-raped a girl in the cremation ground
ई-रिक्शा में ले जाकर टपकेश्वर मंदिर के पास श्मशाम घाट में एक युवती से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी वीडियो बनाई और मारपीट कर वहीं छोड़ गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से रिक्शा चालक की पहचान की और फिर दूसरे युवक तक भी पहुंच गई। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने युवक के फोन से वीडियो भी हासिल कर ली है। इसे जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कैंट संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि एक युवती ने मंगलवार शाम को शिकायत की थी। उसने बताया था कि वह टपकेश्वर मंदिर की ओर जा रही थी। इसी दौरान ई-रिक्शा आकर रुकी। वह रिक्शा में बैठ गई। रिक्शा चालक उसे श्मशान घाट ले गया। कहने लगा कि थोड़ी देर में वह टपकेश्वर मंदिर की ओर जाएगा। वहां पहले से ही एक युवक मौजूद था। दोनों ने वहां पर नशा किया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती की और कपड़े भी फाड़ डाले। दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इनमें से एक युवक ने घटना के दौरान वीडियो भी बना ली।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई। फुटेज के आधार पर ई-रिक्शा चालक की पहचान गौरव ठाकुर उर्फ लंगड़ा के रूप में हुई। उससे पूछताछ के आधार पर दूसरे युवक रोहित तक भी पुलिस पहुंच गई। रोहित ने घटना के वक्त अपने मोबाइल से वीडियो बनाई थी। उसके फोन से वीडियो हासिल कर ली गई है। रोहित और गौरव कौलागढ़ के रहने वाले हैं। पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। रोहित ऋषिकेश के एक होटल में कुक है और छुट्टी पर घर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed