{"_id":"6a3fd037561c4fb4f80b9e62","slug":"two-youths-from-delhi-drowned-in-ganga-river-after-bathing-in-the-river-near-singtali-jhula-bridge-rishikesh-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: नदी में नहाते समय गंगा में बहे दिल्ली के दो युवक, छह दोस्त आए थे साथ घूमने थे, SDRF तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: नदी में नहाते समय गंगा में बहे दिल्ली के दो युवक, छह दोस्त आए थे साथ घूमने थे, SDRF तलाश में जुटी
Sat, 27 Jun 2026 07:06 PM IST
Renu Saklani
संवादज न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
संवादज न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 27 Jun 2026 07:06 PM IST
सार
ऋषिकेश के सिंगटाली झूला पुल के पास गंगा में नहाने के दौरान दो युवक तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान में जुट गई हैं।
विज्ञापन
युवकों की तलाश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सिंगटाली झूला पुल के समीप गंगा नदी में स्नान के दौरान दिल्ली के दो युवक बह गए। एसडीआरएफ की ओर से युवकों की खोजबीन के लिए गंगा में सर्च अभियान चलाया गया। एसडीआरएफ प्रभारी कविंद्र सजवाण ने बताया कि जिला कंट्रोल रूम पौड़ी से सूचना मिली कि सिंगटाली झूला पुल के समीप गंगा नदी में स्नान के दौरान दो युवक तेज बहाव में बह गए।
विज्ञापन
सूचना के बाद एसडीआरएफ ढालवाला और ब्यासी की टीमें आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। बताया कि दिल्ली से आए छह युवकों का एक समूह सिंगटाली पुल के समीप गंगा नदी में स्नान कर रहा था। स्नान के दौरान दो युवक नदी के बीच गहरे पानी में चले गए। तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Nihang Dispute: कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत
विज्ञापन
घटना की सूचना उनके साथियों की ओर से जिला कंट्रोल रूम को दी गई। बताया कि बहे युवक की तलाश की जा रही है। युवकों का विवरण प्रेम(26) पुत्र हरीश चंद्र, निवासी जड़ौदा, बुराड़ी, नई दिल्ली और राजन (24) पिता का नाम अज्ञात निवासी संगम विहार, दिल्ली है। बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के कारण नदी का पानी अत्यधिक मटमैला हो गया है। सर्च अभियान में कठिनाइयां आ रही हैं। युवकों के परिजनों को भी दे दी गई है।