फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two Youths Done Sexual assault with married women in her house

आधी रात को घर में घुसकर महिला से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया दोनों को किया गिरफ्तार 

Tue, 11 Jun 2019 10:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरोला (उत्तरकाशी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरोला (उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Jun 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
Two Youths Done Sexual assault with married women in her house
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में उत्तरकाशी के पुरोला में मोरी प्रखंड के दूरस्थ क्षेत्र में एक महिला के साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर राजस्व पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।

विज्ञापन


मोरी प्रखंड के राजस्व उपनिरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि बीते शनिवार को क्षेत्र के एक ग्रामीण ने उसकी पत्नी के साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन


तहरीर में उसने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को वह इलाज कराने के लिए देहरादून गया था। उस दौरान उसकी पत्नी और 13 वर्षीय बेटी घर में अकेले थे। रात को दो युवकों ने घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया, जब वह देहरादून से लौटा तो पत्नी ने घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के पति द्वारा दी गई तहरीर पर कार्रवाई करते हुए राजस्व पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया।

राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के साथ ही पीड़िता का मेडिकल कराने के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। जल्द ही पीड़िता के न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed