{"_id":"6213d761b8e3671c62104fda","slug":"two-youths-died-in-road-accidents-in-bahadrabad-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत, एक युवक अज्ञात वाहन तो दूसरा जंगली जानवर से टकराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत, एक युवक अज्ञात वाहन तो दूसरा जंगली जानवर से टकराया
Tue, 22 Feb 2022 12:12 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:12 AM IST
सार
गंगा में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला। मृतक की शिनाख्त न होने से पुलिस के सामने दिक्कत आ गई है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि सोमवार सुबह सतीघाट पर एक शव फंसा होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को गंगा से बाहर निकाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मथुरा और शाहजहांपुर निवासी दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
बहादराबाद थाना प्रभारी रणवीर सिंह चौहान के मुताबिक राजेंद्र रावत (58) निवासी शास्त्री नगर मथुरा भेल चौराहे के पास एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। फार्म हाउस के बाहर हरिद्वार की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वाहन चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
वहीं धनौरी-बहादराबाद मार्ग पर पुष्पेंद्र (28) निवासी थाना परारे शाहजहांपुर धनौरी रोड पर बाइक से जा रहे थे। इस दौरान अचानक जंगली जानवर बाइक से टकरा गया। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
गंगा में मिला शव
गंगा में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला। मृतक की शिनाख्त न होने से पुलिस के सामने दिक्कत आ गई है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि सोमवार सुबह सतीघाट पर एक शव फंसा होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को गंगा से बाहर निकाला। मृतक के शरीर पर किसी तरह का निशान नहीं पाया गया। मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष के आसपास है। पहनावे से मृतक भिखारी प्रतीत हो रहा है। उसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।