फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two youths beaten up, pistol made

टर्नर रोड पर बलवे में पिस्टल लहरार्द, पहलवान समेत तीन पकड़े

Sun, 23 Feb 2020 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two youths beaten up, pistol made
आईएसबीटी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराते लोग ।
टर्नर रोड पर गाड़ी खड़ी करने के विवाद में कुछ लोगों ने क्रिकेट मैच देख रहे दो युवकों की पिटाई कर दी। हमलावर ने पिस्टल तानी तो वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को दो अन्य साथियाें के साथ दबोच लिया। इनके पास से पिस्टल के अलावा एक खुखरी बरामद हुई है। इससे पहले इलाके के लोगों ने आईएसबीटी चौकी पहुंचकर हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक क्लेमेंटटाउन कैंट बोर्ड के सभासद तासिम अली कासाला अब्दुल मस्जिद अली निवासी मोरोवाला और भतीजा जुबैर शनिवार दोपहर टर्नर रोड स्थित मैदान में क्रिकेट मैच देख रहे थे। इसी बीच जुबेर उर्फ पहलवान अपने दो साथियों आसिफ और जावेद के साथ वहां पहुंचा। गाड़ी खड़ी करने को लेकर पहलवान का मस्जिद अली और जुबैर से विवाद हो गया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने डंडे से हमला कर दिया। आरोप है कि जुबैर उर्फ पहलवान ने पिस्टल मस्जिद अली पर तान दी, जिससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

यह खबर कुछ देर ही पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। पुलिस के साथ मस्जिद और जुबेर के साथी भी वहां आ गए। पुलिस ने घेराबंदी कर जुबैर पहलवान को पिस्टल समेत दबोच लिया। उसके साथी जावेद निवासी रेवास थाना गागलहेडी सहारनपुर और आसिफ निवासी खुर्जा बुलंदशहर को पकड़ लिया गया। जुबैर पहलवान भी मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला है। फिलहाल वह पटेलनगर में रह रहा है। इसी बीच काफी लोगों ने आईएसबीटी चौकी पहुंचकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
मुख्य आरोपी पर हैं कई मुकदमे
देहरादून। चौकी प्रभारी विवेक भंडारी ने बताया कि घायलों की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ मारपीट और बलवे की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। जुबैर पहलवान और जावेद के खिलाफ अलग से आर्म्स एक्ट का भी मुकदमा किया गया है। रविवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। भंडारी ने बताया कि जुबैर पहलवान के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज है।

टर्नर रोड के पास हुई मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष को धमकाने के लिए निकाली गई पिस्टल के बाद पकड़े गए आ

टर्नर रोड के पास हुई मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष को धमकाने के लिए निकाली गई पिस्टल के बाद पकड़े गए आ

टर्नर रोड के पास हुई मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष को धमकाने के लिए निकाली गई पिस्टल के बाद पकड़े गए आ

टर्नर रोड के पास हुई मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष को धमकाने के लिए निकाली गई पिस्टल के बाद पकड़े गए आ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed