{"_id":"5ebec9c68ebc3e909f68f218","slug":"two-youth-doing-objectionable-comment-on-on-pm-modi-and-amit-shah-lawsuit-register","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: पीएम मोदी और अमित शाह पर की अभद्र टिप्पणी, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज, दोनों फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रुड़की: पीएम मोदी और अमित शाह पर की अभद्र टिप्पणी, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज, दोनों फरार
Fri, 15 May 2020 10:30 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 15 May 2020 10:30 PM IST
सार
- शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, युवकों की तलाश में पुलिस का छापा
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
रुड़की के भगवानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घर दबिश दी, लेकिन दोनों फरार हो गए।
विज्ञापन
फेसबुक और व्हाट्सएप पर आए दिन अभद्र टिप्पणी की शिकायतें पुलिस के पास आ रही हैं। कुछ दिन पहले रुड़की के एक युवक ने प्रदेश सरकार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। अब एक मामला भगवानपुर में आया है। भगवानपुर क्षेत्र के दो युवकों ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने दोनों युवकों की फेसबुक आईडी खंगाली तो शिकायत सही निकली।
विज्ञापन
एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि अभद्र टिप्पणी करने वाले कस्बा निवासी शहनवाज और खेलपुर गांव निवासी मुदस्सिर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन