{"_id":"66b9bc2388b717ced0045295","slug":"two-workers-fell-into-a-pit-while-opening-shuttering-both-died-due-to-suffocation-from-gas-roorkee-uttarakhand-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: शटरिंग खोलते समय गड्ढे में गिरे दो मजदूर, गैस के कारण दम घुटने से दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: शटरिंग खोलते समय गड्ढे में गिरे दो मजदूर, गैस के कारण दम घुटने से दोनों की मौत
Mon, 12 Aug 2024 01:18 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:18 PM IST
सार
शटरिंग खोलते गड्ढे में गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक मजदूर घायल है।
विज्ञापन
रुड़की
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुड़की में सेटरिंग का सामान खोलते हुए दो मजदूर एक गहरे गड्ढे में जा गिरे। गड्ढे में गैस बनने की वजह से दोनों मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य मजदूर बेहोश हो गया। उसे रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मंगलौर कोतवाली पुलिस के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव रणसूरा निवासी राशिद ( 45) और उस्मान ( 22) मजदूरी करते हैं। सोमवार सुबह दोनों मंगलोर क्षेत्र के जैनपुर झंझेड़ी गांव निवासी एक ग्रामीण के घर की शटरिंग खोलने गए थे। उनके साथ गांव निवासी एक मजदूर भी काम कर रहा था।
विज्ञापन
तीसरे मजदूर का चल रहा इलाज अस्पताल
बताया जा रहा है कि जहां पर तीनों शटरिंग का सामान खोल रहे थे उसके पास ही करीब 10 से 12 फीट गहरा गड्ढा था, जिसमें रशीद और उस्मान गिर गए। साथ में काम कर रहे एक मजदूर ने शोर मचाया और दोनों को बचाने का प्रयास किया तो वह भी गड्ढे में गिरकर बेहोश हो गया।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों को गड्ढे से बाहर निकाला। साथ ही तीनों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टर ने रशीद और उस्मान को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे मजदूर का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हिंडनबर्ग रिपोर्ट को इंडिया गठबंधन बनाएगी मुद्दा’, कांग्रेस का कहना-घोटालों की खुलेगी पोल
मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि जानकारी लेने पर पता चला है कि जिस गड्ढे में मजदूर गिरे थे वह काफी पुराना है। जिसमें गैस बनी हुई थी। डॉक्टरों का कहना है कि गड्ढे में गैस होने की वजह से दोनों की दम घुटने से मौत हुई है। वही रुड़की के सिविल अस्पताल में परिजन और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। दोनों की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।