फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime News: Two videos of youths doing hooliganism in public went viral six arrested

Dehradun: सरेआम गुंडई करते युवकों की दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने छह को किया गिरफ्तार

Wed, 02 Oct 2024 08:51 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 02 Oct 2024 08:51 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर सरेआम गुंडई दो वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले को सख्ती से लिया। पहला वीडियो कैंट थाने का क्षेत्र का है, जिसमें मामूली टक्कर के बाद युवक मार पिटाई कर रहे थे। वहीं दूसरा वीडियो प्रेमनगर क्षेत्र का निकला।

विज्ञापन
Dehradun Crime News: Two videos of youths doing hooliganism in public went viral six arrested
पुलिस ( फाइल फोटो) - फोटो : istock

विस्तार

सोशल मीडिया पर सरेआम गुंडई की दो वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए छह युवकों को गिरफ्तार किया है। एक मामला कैंट थाना क्षेत्र का तो दूसरा प्रेमनगर इलाके का है। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।

विज्ञापन


मामूली टक्कर के बाद कर दी कार सवार की पिटाई

कैंट थाना क्षेत्र में दो कारों की टक्कर के बाद विवाद हो गया। एक कार में सवार दो युवकों ने दूसरी कार के चालक की पिटाई कर दी। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने जांच के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि वीडियो चकराता रोड का शनिवार का था।
विज्ञापन


एक कार में सवार लोगों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। आरोपियों के नाम गौरव कुमार, निवासी सहजवा थाना रामपुर जिला सहारनपुर और सुमित कुमार निवासी सबदलपुर थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर शामिल है। उनकी कार को सीज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Chamoli: 56 साल बाद सैनिक की पार्थिव देह पहुंचेगी गांव, बर्फ में था शव सुरक्षित, कई साल राह देखते रहीं पत्नी


कार पीछे करते वक्त हुई कहासुनी, चार युवकों ने दो को पीटा
दूसरा वीडियो प्रेमनगर के बिधौली क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। पीड़ित ऋषभ अंतवाल निवासी मीठीबेरी प्रेमनगर ने बताया कि वह अपने साथी सरबजीत के साथ कार से खाना खाने बिधौली गया था। ग्रीन व्यू हॉस्टल बिधौली के सामने कार को पीछे करते हुए हॉस्टल में रहने वाले गार्ड के साथ कहासुनी हो गई। गार्ड और अन्य स्टॉफ ने उनके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। चार आरोपियों अलख पुत्र निवासी ग्राम भूसेरा, थाना राजापुर, जिला फरुखाबाद, प्रबल निवासी ग्राम खुटिया, थाना कमालगंज, फरुखाबाद,आलोक दुबे निवासी फरुखाबाद और ललित मोहन निवासी ग्राम जोहरा खेड़ा, गुरसाई गंज, जिला कन्नौज को गिरफ्तार कर लिया गया।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed