{"_id":"64f24a80a8265a6c6b011664","slug":"two-truck-drivers-arrested-for-bringing-ganja-from-aligarh-dehradun-news-c-5-drn1037-235455-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अलीगढ़ से गांजा लेकर आए दो ट्रक चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अलीगढ़ से गांजा लेकर आए दो ट्रक चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
अलीगढ़ से गांजा लेकर आए दो ट्रक चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद हुआ है। इन्हें जिस व्यक्ति ने गांजा देहरादून पहुंचाने के लिए दिया, उसकी तलाश में पुलिस को अलीगढ़ भेजा गया है। दून से गिरफ्तार हुए दोनों तस्करों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग नशीला पदार्थ देहरादून लेकर आने वाले हैं। इस पर पुलिस ने मोहकमपुर फ्लाईओवर के पास चेकिंग शुरू की। यहां दो संदिग्ध खड़े मिले तो उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ में वह पुलिस को बरगलाने की कोशिश करने लगे। इस पर उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 3.14 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम अभी ठाकुर निवासी शिव विहार कॉलोनी, सोरों गेट, अलीगढ़ और शिव निवासी भगीला, पन्ना देवी कासगंज बताए।
आरोपियों ने बताया कि वह अलीगढ़ में ट्रक ड्राइवर हैं। उन्हें वहां एक व्यक्ति मिला था, जिसका वे नाम नहीं जानते हैं। उसने उन्हें यह गांजा देहरादून पहुंचाने के लिए दिया। उसने कहा था कि मोहकमपुर फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति मिलेगा, जिससे वह इतना ही कहेंगे कि वे अलीगढ़ से आए हैं। इसके बाद वह गांजा ले लेगा।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि जो व्यक्ति उनसे गांजा लेने आने वाला था वह पुलिस की भनक लगते ही भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है। इन दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।