फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two traffickers arrested with leopard skins

तेंदुए की खाल समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 21 Oct 2013 11:01 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 Oct 2013 11:01 PM IST
विज्ञापन
two traffickers arrested with leopard skins

तेंदुए की खाल के साथ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर वन्यजीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


एसएसपी केवल खुराना ने सोमवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता में बताया कि राजपुर पुलिस ने वन्यजीव तस्करों के दून में सक्रिय होने की सूचना पर कुछ मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाये थे।

इन नंबरों पर हुई बातचीत के आधार पर सोमवार सुबह राजपुर थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह की टीम ने कुठालगेट, सरौना रोड पर दो युवकों को पकड़ लिया। उनके पास से प्लास्टिक के कट्टे में रखी तेंदुए की पूरी खाल बरामद हुई।
विज्ञापन


नेटवर्क को खंगाला जा रहा
तस्करों ने अपने नाम दर्शन (23) पुत्र प्रेमलाल निवासी लक्ष्मी ढाबा झुप्पा बार्डर भिवानी हरियाणा और जयपाल (24)  पुत्र महताब निवासी बैरागी कैंप कनखल हरिद्वार बताए। बताया कि वे यह खाल दून में किसी बड़े तस्कर को बेचने ला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शन के पिता प्रेमलाल पूर्व सैनिक हैं। जयपाल ने कुछ महीने राजस्थान के एक होटल में नौकरी की। नौकरी छोड़ने के बाद वह तस्करी करने लगा था। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि तस्करों के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।


हरिद्वार पुलिस को चकमा देकर हुए थे फरार
दर्शन और जयपाल दो साल से वन्यजीव तस्करी के धंधे में हैं। जून 2013 में हरिद्वार जिले के श्यामपुर थाने की पुलिस ने उनके तीन साथियों को पकड़ा था, वे हरिद्वार जेल में बंद हैं। तब दर्शन और जयपाल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। तभी से हरिद्वार पुलिस को भी दोनों की तलाश थी। हरिद्वार पुलिस को उनकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed