{"_id":"5f1402e7c693e1d773ae226009b5ced6","slug":"two-traffickers-arrested-with-leopard-skins","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की खाल समेत दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए की खाल समेत दो तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 21 Oct 2013 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेंदुए की खाल के साथ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर वन्यजीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
एसएसपी केवल खुराना ने सोमवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता में बताया कि राजपुर पुलिस ने वन्यजीव तस्करों के दून में सक्रिय होने की सूचना पर कुछ मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाये थे।
इन नंबरों पर हुई बातचीत के आधार पर सोमवार सुबह राजपुर थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह की टीम ने कुठालगेट, सरौना रोड पर दो युवकों को पकड़ लिया। उनके पास से प्लास्टिक के कट्टे में रखी तेंदुए की पूरी खाल बरामद हुई।
विज्ञापन
नेटवर्क को खंगाला जा रहा
तस्करों ने अपने नाम दर्शन (23) पुत्र प्रेमलाल निवासी लक्ष्मी ढाबा झुप्पा बार्डर भिवानी हरियाणा और जयपाल (24) पुत्र महताब निवासी बैरागी कैंप कनखल हरिद्वार बताए। बताया कि वे यह खाल दून में किसी बड़े तस्कर को बेचने ला रहे थे।
विज्ञापन
दर्शन के पिता प्रेमलाल पूर्व सैनिक हैं। जयपाल ने कुछ महीने राजस्थान के एक होटल में नौकरी की। नौकरी छोड़ने के बाद वह तस्करी करने लगा था। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि तस्करों के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
हरिद्वार पुलिस को चकमा देकर हुए थे फरार
दर्शन और जयपाल दो साल से वन्यजीव तस्करी के धंधे में हैं। जून 2013 में हरिद्वार जिले के श्यामपुर थाने की पुलिस ने उनके तीन साथियों को पकड़ा था, वे हरिद्वार जेल में बंद हैं। तब दर्शन और जयपाल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। तभी से हरिद्वार पुलिस को भी दोनों की तलाश थी। हरिद्वार पुलिस को उनकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है।