फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two tourists from Bihar and Delhi drowned in Ganges in Rishikesh

उत्तराखंड: बिहार और दिल्ली के दो पर्यटक गंगा में डूबे, वीकेंड पर घूमने आए थे ऋषिकेश

Mon, 25 Apr 2022 10:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश
अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Apr 2022 10:48 AM IST
विज्ञापन
Two tourists from Bihar and Delhi drowned in Ganges in Rishikesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
ऋषिकेश में वीकेंड पर योगनगरी घूमने आए बिहार और दिल्ली के दो पर्यटक अलग-अलग स्थानों पर गंगा में नहाते समय तेज बहाव में बह गए। पुलिस की सूचना पर मौके पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में सर्च अभियान चलाया, लेकिन शाम तक दोनों का कहीं पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि रविवार को सच्चाधाम घाट पर एक युवक के गंगा में डूबने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को युवक के परिजनों ने बताया कि वे बिहार से आए हैं। सभी लोग सच्चाधाम घाट पर नहा रहे थे। इस दौरान राहुल राज (27) पुत्र परमानंद गुप्ता निवासी मुर्तजी गंज, थाना मेहंदी गंज, पटना तेज बहाव में बहने लगा। कुछ ही देर में वह लहरों में ओझल हो गया। 
विज्ञापन


शाह ने बताया कि दूसरी घटना शिवपुरी चौकी क्षेत्र की है। जहां आईटीबीपी कैंप के पास नदी किनारे दिल्ली निवासी चार दोस्त नहा रहे थे। इस दौरान एक युवक गंगा में डूब गया। युवक के डूबने की सूचना पर शिवपुरी चौकी इंचार्ज सुनील पंत तुरंत फ्लड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि गंगा में नहाते समय पैर फिसलने से आशीष कुमार (29) पुत्र रोहताश निवासी कराला 81, मोहम्मदपुर माजरी, थाना कंजावाला, दिल्ली तेज लहरों की चपेट में आकर बह गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम राफ्ट की मदद से युवक की खोजबीन कर रही है। एसडीआरएफ ढालवाला के प्रभारी कविंद्र सजवाण ने बताया कि सच्चाधाम घाट और शिवपुरी में गंगा में डूबे युवकों की तलाश की जा रही है। अभी तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। सर्च अभियान जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed