फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two thieves who stole bars in Vikas Nagar arrested, search for five continues

Dehradun News: विकासनगर में सरिया चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार, पांच की तलाश जारी

Sun, 12 May 2024 05:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Two thieves who stole bars in Vikas Nagar arrested, search for five continues

विज्ञापन
विकासनगर। यमुना नदी पर बन रहे कुल्हाल के नए पुल से लोहे का सरिया चोरी करने वाले दो चोरों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, वारदात में शामिल पांच आरोपी फरार चल रहे हैं।




कोतवाली पुलिस ने शाहपुर कल्याणपुर बेस कैंप निवासी रामकुमार कॉट्रेक्टर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक भगवती प्रसाद की तहरीर पर केस दर्ज किया था। बता दें बीते बुधवार को अज्ञात चोर साइट से 25 एमएम के सरिया के 40 पीस चोरी कर ले गए थे। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धोला तपड़ रोड पर ग्राम कुल्हाल निवासी अशरफ और नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि दोनों के पास से सरियों के 12 बंडल बरामद हुए हैं। बताया कि पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां दोनों को जेल भेज दिया गया। बताया कि फरार आरोपी ग्राम कुल्हाल निवासी अरशद, काका, जमशेद, बामड़ और मटक माजरी निवासी अख्तर की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed