फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two teenagers died after coming under grip of Shatabdi Express while making reel Laksar Uttarakhand news

Uttarakhand: रील बनाते समय शताब्दी की चपेट में आए दो किशोर, तुरंत मौके पर पहुंचे लोग पर कटे अंग ही मिले

Sun, 25 Jun 2023 02:42 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर।
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर। Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 25 Jun 2023 02:42 PM IST
सार

मोबाइल से रील बना रहे दो किशोर  तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। तुरंत लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन उनको किशोरों के कटे अंग ही मिले। जानकारी मिलने पर रोते-बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
Two teenagers died after coming under grip of Shatabdi Express while making reel Laksar Uttarakhand news
रील बनाते समय ट्रेन की चपेट में आए दो किशोर। - फोटो : am

विस्तार

मोबाइल से रील बनाते समय शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव के दो किशोरों की मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को घटनास्थल से ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव निवासी दो अलग-अलग परिवारों के सिद्धार्थ सैनी (16) और शिवम (17) गांव के पास स्थित डोसनी पुल पर गए थे।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों किशोर जब अपने मोबाइल से रील बना रहे थे तभी रेलवे ट्रैक पर शताब्दी एक्सप्रेस आ गई और दोनों तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। तुरंत लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन उनको किशोरों के कटे अंग ही मिले। जानकारी मिलने पर रोते-बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर जीआरपी थानाध्यक्ष ममता गोला भी पहुंचीं। उन्होंने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: मानसून की दस्तक...नदियां उफान पर, जलमग्न हुए वाहन, एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाई फ्लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच देर शाम को ही लक्सर स्टेशन पर एक महिला प्लेटफॉर्म से उतरकर ट्रैक पार कर रही थी। तभी वहां दरभंगा एक्सप्रेस आ गई, लोगों ने महिला को आवाज देकर रोकना चाहा, लेकिन मालगाड़ी की आवाज में उसे सुनाई नहीं दी और महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। करीब 55 वर्षीय महिला की पहचान नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed