खुफिया विभाग ने पकड़े 4 संदिग्ध अफगानी नागरिक, टूरिस्ट वीजा पर रहकर कर रहे थे यह काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं पुलिस और अभिसूचना विभाग ने रविवार को सत्यापन के दौरान टूरिस्ट वीजा पर आए दो अफगानी नागरिकों को हाथीखाना क्षेत्र में जड़ी बूटी बेचते पकड़ लिया। जिला पुलिस ने वीजा शर्तों के उल्लंघन पर दोनों को सात दिन में देश छोड़ने का नोटिस थमा दिया है।
हल्द्वानी के लाइन नंबर आठ स्थित होटल से एलआईयू ने दो अन्य अफगानी नागरिकों को भी हिरासत में लिया। हालांकि वीजा और पासपोर्ट सही पाए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
लालकुआं कोतवाली के उपनिरीक्षक चंद्रशेखर जोशी रविवार को संजयनगर हाथीखाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चला रहे थे। इस बीच पुलिस ने जड़ी बूटी बेच रहे दो संदिग्ध अफगानी नागरिकों को पकड़ लिया। छानबीन से पता चला कि अफगानिस्तान निवासी सादुल्लाह रोहनी ( 72) पुत्र अब्दुल हकीब (पासपोर्ट नंबर 02809138-2022 तक वैध और वीजा 9045645 वर्ष 2019 तक वैध), नूरअल्लाह (36) पुत्र जानल्लाह का पासपोर्ट नंबर 00544745-2 तक वैध, वीजा नंबर 9043673 वर्ष 2019 तक वैध है।
दोनों आठ नवंबर को टूरिस्ट वीजा पर अफगानिस्तान से दिल्ली आए थे और नौ नवंबर से हल्द्वानी स्थित लाइन नंबर आठ के होटल हनीफ में ठहरे थे। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने दोनों नागरिकों को सात दिन के अंदर देश छोड़ने का आदेश जारी किया है। दोनों के विरुद्ध सब सेक्शन (2) ऑफ सेक्शन -3 ऑफ फॉरेन एक्ट 1946 के तहत कार्रवाई की गई।
उधर, एलआईयू ने हल्द्वानी के होटल से जबीउल्लाह (40) और सनाउल्लाह रोहनी (48) को पकड़ा है। दोनों नौ नवंबर को अल्मोड़ा आए थे। जबीउल्लाह की अल्मोड़ा जिले के जोशीखोला में ससुराल है। उसकी पत्नी इस समय अफगानिस्तान में है। जबीउल्लाह अपने दोस्त सनाउल्लाह के साथ ससुर से मिलने आया था। दोनों दस नवंबर से हल्द्वानी लाइन नंबर आठ स्थित होटल में ठहरे थे।
पासपोर्ट और वीजा सही मिलने पर दोनों को छोड़ दिया गया। होटल प्रबंधन ने विदेशी नागरिकों के ठहरने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। इसी कारण होटल मालिक को 14 विदेशी अधिनियम के तहत नोटिस भेजा गया है। चारों की जानकारी अफगानी दूतावास को दे दी गई है।