फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two suspected afghan citizens arrested by Intelligence Team in  nainital

खुफिया विभाग ने पकड़े 4 संदिग्ध अफगानी नागरिक, टूरिस्ट वीजा पर रहकर कर रहे थे यह काम 

Mon, 12 Nov 2018 08:31 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 12 Nov 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
Two suspected afghan citizens arrested by Intelligence Team in  nainital
पकड़े गए अफगानी नागरिक

लालकुआं पुलिस और अभिसूचना विभाग ने रविवार को सत्यापन के दौरान टूरिस्ट वीजा पर आए दो अफगानी नागरिकों को हाथीखाना क्षेत्र में जड़ी बूटी बेचते पकड़ लिया। जिला पुलिस ने वीजा शर्तों के उल्लंघन पर दोनों को सात दिन में देश छोड़ने का नोटिस थमा दिया है।

विज्ञापन

 

हल्द्वानी के लाइन नंबर आठ स्थित होटल से एलआईयू ने दो अन्य अफगानी नागरिकों को भी हिरासत में लिया। हालांकि वीजा और पासपोर्ट सही पाए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया।  

विज्ञापन


 लालकुआं कोतवाली के उपनिरीक्षक चंद्रशेखर जोशी रविवार को संजयनगर हाथीखाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चला रहे थे। इस बीच पुलिस ने जड़ी बूटी बेच रहे दो संदिग्ध अफगानी नागरिकों को पकड़ लिया। छानबीन से पता चला कि अफगानिस्तान निवासी सादुल्लाह रोहनी ( 72) पुत्र अब्दुल हकीब (पासपोर्ट नंबर 02809138-2022 तक वैध और वीजा 9045645 वर्ष 2019 तक वैध), नूरअल्लाह (36) पुत्र जानल्लाह का पासपोर्ट नंबर 00544745-2 तक वैध, वीजा नंबर 9043673 वर्ष 2019 तक वैध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आठ नवंबर को टूरिस्ट वीजा पर अफगानिस्तान से दिल्ली आए थे और नौ नवंबर से हल्द्वानी स्थित लाइन नंबर आठ के होटल हनीफ  में ठहरे थे। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने दोनों नागरिकों को सात दिन के अंदर देश छोड़ने का आदेश जारी किया है। दोनों के विरुद्ध सब सेक्शन (2) ऑफ सेक्शन -3 ऑफ फॉरेन एक्ट 1946 के तहत कार्रवाई की गई। 


 उधर, एलआईयू ने हल्द्वानी के होटल से जबीउल्लाह (40) और सनाउल्लाह रोहनी (48) को पकड़ा है। दोनों नौ नवंबर को अल्मोड़ा आए थे। जबीउल्लाह की अल्मोड़ा जिले के जोशीखोला में ससुराल है। उसकी पत्नी इस समय अफगानिस्तान में है। जबीउल्लाह अपने दोस्त सनाउल्लाह के साथ ससुर से मिलने आया था। दोनों दस नवंबर से हल्द्वानी लाइन नंबर आठ स्थित होटल में ठहरे थे।

पासपोर्ट और वीजा सही मिलने पर दोनों को छोड़ दिया गया। होटल प्रबंधन ने विदेशी नागरिकों के ठहरने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। इसी कारण होटल मालिक को 14 विदेशी अधिनियम के तहत नोटिस भेजा गया है। चारों की जानकारी अफगानी दूतावास को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed