फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two students protest for their demands

जब कॉलेज के दो छात्र बन गए 'शोले के वीरू', टंकी पर चढ़े

Sat, 29 Apr 2017 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Sat, 29 Apr 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
two students protest for their demands
पानी की टंकी पर चढ़े छात्र - फोटो : amarujala

पीजी कॉलेज में मारपीट करने वालों पर कार्रवाई और कॉलेज का वार्षिकोत्सव स्थगित करने की मांग को लेकर छात्र संघ अध्यक्ष और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ज्वलनशील पदार्थ लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और कॉलेज प्रशासन द्वारा मांगें माने जाने पर ही वे नीचे उतरे। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे छात्रसंघ अध्यक्ष अमित पंवार और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संदीप कुमार कॉलेज परिसर में बनी पानी की टंकी में चढ़ गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची प्रशिक्षु आईपीएस, पुलिस क्षेत्राधिकारी ने उनसे नीचे उतरने की अपील की, लेकिन वे नहीं माने। अनहोनी की आशंका को देखते हुए फायर कर्मियों को बुलवाया गया। 

विज्ञापन

इस बात पर हुए राजी

two students protest for their demands
टंकी से उतरते छात्र - फोटो : amarujala

प्रशिक्षु आईपीएस निहारिका भट्ट और पुलिस क्षेत्राधिकारी कैलाश पंवार ने छात्र नेताओं से वार्ता की। छात्र नेताओं ने बताया कि कॉलेज में सक्रिय बाहरी तत्वों ने उनके साथ मारपीट की। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा आतंकी हमले में शहीद सैनिकों के सम्मान में 29 अप्रैल को छात्र संघ समारोह स्थगित करने की मांग कॉलेज प्रशासन से, लेकिन वह भी नहीं मानी गई। इसके विरोध में वे टंकी पर चढ़े हैं। उनको मनाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। यह ड्रामा तीन घंटे तक चला। 

प्रशिक्षु आईपीएस निहारिका भट्ट ने बताया कि छात्र नेता अपनी मांगों को मनवाने के लिए टंकी पर चढ़ गए थे। मारपीट करने वालों पर केस दर्ज और वार्षिकोत्सव स्थगित करने का आश्वासन देने पर छात्र नेता टंकी से नीचे उतर आए। 

पीजी कॉलेज के प्राचार्य डीसी नैनवाल ने कहा कि छात्र नेता सैनिकों की शहादत पर कॉलेज का वार्षिकोत्सव रद्द करने की मांग कर रहे थे, जिसे स्वीकार कर लिया गया। इस सत्र में छात्र संघ वार्षिकोत्सव नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed