फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two students from Dehradun cycled from Kashmir to Kanyakumari to save environment

देहरादून के दो छात्रों ने पर्यावरण बचाने को कश्मीर से कन्याकुमारी तक चलाई साइकिल

Mon, 16 Sep 2019 03:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 16 Sep 2019 03:13 PM IST
सार

  • सूर्या नारायणन व अबिन ने 500 किमी से ज्यादा दूरी तक की साइकिलिंग

विज्ञापन
Two students from Dehradun cycled from Kashmir to Kanyakumari to save environment
देहरादून के दो छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दून के दो छात्र पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों के लिए युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। सूर्या व अबिन ने ग्लोबल वार्मिंग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिलिंग की और दैनिक जीवन में साइकिल का उपयोग करने को प्रेरित किया।   

विज्ञापन


दून पीजी कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (कैंप रोड सेलाकुई) के डीन डॉ. मंजूर अहमद ने बताया कि सूर्या नारायाणन व अबिन सी जोसेफ ने नौ जुलाई को जम्मू कश्मीर के सांबा जिले से यात्रा शुरू की थी। पांच अगस्त को दोनों छात्र कन्याकुमारी पहुंचे।
विज्ञापन


करीब 500 किमी से अधिक दूरी साइकिल से तय करने के दौरान सूर्या व अबिन ने युवाओं व लोगों को पर्यावरण पर मंडरा रहे खतरे को लेकर सचेत किया। डॉ. अहमद ने बताया कि सूर्या व अबिन पर्यावरण संरक्षण को लेकर पहले भी कई तरह के कार्यक्रम कर चुके हैं। सूर्या बीएससी एग्रीकल्चर (तृतीय वर्ष) व अबिन बीएससी फॉरेस्ट्री (तृतीय वर्ष) के छात्र हैं। मूलरूप से दोनों छात्र केरल के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed