टिहरी बांध की झील में डूबकर दो छात्रों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी बांध की झील में डूबकर दो छात्रों की मौत हो गई है। सोमवार को दोनों छात्रों का शव झील से बरामद कर लिया गया है।
दोनों छात्र टिहरी बांध की झील में नहाने गए थे। इस बारे में दोनों के परिजनों को पता ही नहीं था जिस वजह से अगले दिन दोनों का शव बरामद हो पाया।
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों के शव परिजनों को सौंप दिया। छात्रों की मौत की सूचना के बाद केंद्रीय विद्यालय और कान्वेंट स्कूल में शोक की लहर छाई रही।
परिजनों को पता ही नहीं था
बीते रविवार को कोटी स्थित सीआईएसएफ कालोनी निवासी आशुतोष ऊर्फ सोनू (9) पुत्र तेजनारायण यादव और अजय शर्मा (17) पुत्र बोधराज शर्मा अपराह्न एक बजे टिहरी बांध की झील में नहाने गए हुए थे।
परिजनों को उनके झील में नहाने जाने की कोई भनक तक नहीं लगी। सांय 3.30 बजे तक जब दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
बाद में परिजनों ने उनके दोस्तों को फोन कर जानकारी लेनी चाही, तो दोस्त ने बताया कि शनिवार को उन्होंने झील में नहाने की बात कही थी। उसके बाद झील किनारे तलाशी लेनी शुरू की गई, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई।
झील के किनारे पड़े थे कपड़े
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन बारिश होने के कारण तलाशी का कार्य नहीं हो पाया। रविवार सुबह 8.30 बजे दोनों बच्चों के कपडे़ कोटी कालोनी मंदिर के समीप पडे़ मिले।
उसके बाद गौताखोरों ने सर्च अभियान चलाया तो जहां कपडे़ पडे़ थे उस जगह से 15 मीटर आगे झील से दोनों शव बरामद कर लिए गए।
अजय केंद्रीय विद्यालय में 10 वीं और आशुतोष कान्वेट स्कूल में 5 वीं में पढ़ता था। अजय के दो छोटे भाई है और आशुतोष का एक छोटा भाई और एक बहिन है। दोनों के पिता कोटीकालोनी में सीआईएसएफ में तैनात हैं।