फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two smugglers arrested with banned kajal wood

प्रतिबंधित काजल की लकड़ी के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 06 Jan 2022 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with banned kajal wood
सहसपुर। थाना पुलिस ने प्रतिबंधित काजल की लकड़ी के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम ने दर्रारेट चैक पोस्ट के पास से सफेद रंग की बोलेरो कार को कब्जे में लिया। वाहन में दो लोग सवार थे। वाहन में पांच कट्टे (बोरे) भरे हुए रखे थे। जिनकी तलाशी लेने पर उसमें से 126 नग काजल की लकड़ी के नग बरामद हुए। वाहन सवार लकड़ी के परिवहन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जिस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इस लकड़ी का प्रयोग तिब्बती समुदाय के लोग धार्मिक कार्यों में करते हैं। लकड़ी को उत्तरकाशी के जंगल से लाकर सहारनपुर बाजार में बेचने जा रहे थे। आरोपियों की पहचान प्रेम निवासी त्यूणी और नरेश निवासी ग्राम भैणा थाना पुरोला उत्तरकाशी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed