{"_id":"686823a5a389ec953a040ec9","slug":"two-sdrf-employees-honored-in-delhi-dehradun-news-c-5-1-drn1031-731222-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एसडीआरएफ के दो कर्मचारी दिल्ली में सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एसडीआरएफ के दो कर्मचारी दिल्ली में सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I
IIबदरीनाथ यात्रा मार्ग पर यात्रियों की जान बचाने वाले एसडीआरएफ के दो जवानों को दिल्ली पुलिस ने पुरस्कृत किया है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमीश्नर मनीष अग्रवाल ने हेड कांस्टेबल रवि चौहान और लीडिंग फायरमैन प्रवीण चौहान को प्रशस्तिपत्र और 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की है। दोनों जवानों को विशेष सम्मान मिलने पर पुलिस आईजी एसडीआरएफ अरुण मोहन जोशी ने उन्हें बधाई दी। जोशी ने कहा कि एसडीआरएफ के जवान हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा और राहत कार्यों के लिए तत्पर रहते हैं। यह सम्मान न केवल दोनों कार्मिकों की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि संपूर्ण बल के लिए गर्व का विषय है। रवि चौहान 2007 और प्रवीण चौहान 2012 में पुलिस में चयनित हुए थे। 2016 में एसडीआरएफ में आने के बाद उन्होंने बेसिक कोर्स के साथ ही माउंटेनियरिंग का एडवांस कोर्स किया। 2018 में दोनों ने एवरेस्ट फतह की। I