{"_id":"57b77f834f1c1b8f636eb6ff","slug":"two-school-damage-due-to-heavy-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से दो विद्यालय क्षतिग्रस्त, सात परिवार बुग्याल में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से दो विद्यालय क्षतिग्रस्त, सात परिवार बुग्याल में फंसे
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़वाल
Updated Sat, 20 Aug 2016 03:22 AM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : Amar Ujala
लगातार हो रही बरसात से बृहस्पतिवार को पौड़ी जिले के अलग-अलग ब्लाकों में दो विद्यालय भवनों की छत व दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। कोट ब्लॉक के उच्चतर पूर्व प्राथमिक विद्यालय कोटी के भवन की छत झुक गई है। वहीं, द्वारीखाल ब्लॉक में जीआईसी किनसुर की दीवारें बरसात से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पुलिया टूटने से उत्तरकाशी में सात परिवार बुग्याल में फंस गए हैं।
विज्ञापन
तहसीलदार आशीष घिल्डियाल ने बताया कि दोनों ही विद्यालयों में कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं, बरसात से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 119 पौड़ी-कोटद्वार मोटर मार्ग का छतरीधार के समीप पुश्ता ढह गया। स्थानीय निवासी राजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार व प्रदीप सिंह ने बताया कि पुश्ता ढहने से उनके मकान के क्षतिग्रस्त होने की संभावना बढ़ गई है। कारण कि सड़क का मलबा उनके मकानों के पीछे जमा हो गया है। जल्द मरम्मत नहीं की गई तो सड़क भी ढह सकती है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर शीघ्र पुश्ता निर्माण की मांग उठाई है।
विज्ञापन
बुग्याल में फंसे सात परिवार
उधर, उत्तरकाशी में हुर्री से पांगड़ा बुग्याल की पगडंडियां और घटूड़ी गाड़ की पुलिया बहने से यहां रह रहे सात गुर्जर परिवार और उनकी भैंसें बुग्याल में ही फंस गई। जबकि मुसढुंग गांव के समीप सड़क पर जगह-जगह हो रहे भूस्खलन व भू-धंसाव से खेत और आवासीय मकान खतरे की जद में आ गए हैं। श्रीनगर के डुंग्रीपंथ-लंगाल्यूबगड़-खेड़ाखाल मोटर मार्ग पर जगह-जगह मलबा और चीड़ के पेड़ गिरे हैं। इस सड़क पर पिछले दो दिन से वाहन नहीं चले हैं। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग भी फाटा के समीप अवरुद्ध है।
विज्ञापन