फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two players from Doon have qualified for the National

Dehradun News: आशु और पवन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में दिखाएंगे हुनर

Wed, 28 Aug 2024 02:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Two players from Doon have qualified for the National

विज्ञापन



Iइस साल आयोजित होगी चैंपियनशिप, दोनों खिलाड़ी करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्वI

इस साल आयोजित होने वाली नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए दून के दो खिलाड़ियों ने क्वालीफाई कर लिया है। बलूनी पब्लिक स्कूल के छात्र आशु कुमार मीणा और पवन दलिया चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों खिलाड़ियों का मंगलवार को विद्यालय में स्वागत किया गया।




बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने बताया, 10 मीटर एयर राइफल में आशु कुमार ने 400 में से 379 स्कोर और पवन दलिया ने 370 स्कोर हासिल कर राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह प्रतियोगिता गोवा में स्थित शूटिंग रेंज में नेशनल राइफल्स संगठन की ओर से 17 से 26 अगस्त तक आयोजित की गई थी। बताया, मूल रूप से बदरीनाथ के माणा गांव के निवासी पवन कक्षा 11 और मूल रूप से बिजनौरी निवासी आशु कक्षा 12वीं के छात्र हैं। स्कूल की ही शूटिंग एकेडमी में अभ्यास करने वाले दोनों खिलाड़ियों ने पहले भी कई प्रतियोगिता में पदक जीत दून व उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। जबकि बीते साल केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित नॉर्थ जोन शूटिंग प्रतियोगिता में भी दोनों खिलाड़ियों ने पदक जीत प्रदेश का मान बढ़ाया था। वहीं दोनों खिलाड़ियों ने कहा, उनका लक्ष्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। इसके लिए अभ्यास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed