{"_id":"69f8882bc09aac2dde0190e2","slug":"two-pilgrims-from-maharashtra-die-of-cardiac-arrest-at-badrinath-dham-death-toll-reaches-three-so-far-2026-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Badrinath: बदरीनाथ धाम में हृदय गति रुकने से महाराष्ट्र के दो श्रद्धालुओं की मौत, अब तक तीन की जा चुकी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath: बदरीनाथ धाम में हृदय गति रुकने से महाराष्ट्र के दो श्रद्धालुओं की मौत, अब तक तीन की जा चुकी जान
Mon, 04 May 2026 05:23 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 04 May 2026 05:23 PM IST
सार
स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दोनों श्रद्धालुओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बदरीनाथ धाम में उपचार के लिए लाया गया, जहां उपचार के दौरान हार्ट अटैक से दोनों की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बदरीनाथ धाम में सोमवार को हृदय गति रुकने के चलते दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सुरेश मोतीराम नेमाड़े (60 वर्ष), पुत्र मोतीराम नेमाड़े, निवासी पतोडा आलमपुर, महाराष्ट्र व माखनलाल जगन्नाथ कोठारी (70 वर्ष), पुत्र जगन्नाथ कोठारी, निवासी चंद्रपुर, महाराष्ट्र, दोनों श्रद्धालु चारधाम यात्रा के तहत भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए आए थे।
विज्ञापन
यात्रा के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दोनों श्रद्धालुओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बदरीनाथ धाम में उपचार के लिए लाया गया, जहां उपचार के दौरान हार्ट अटैक से दोनों की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि इससे पहले 30 अप्रैल को बसंत राम पूराडकर (75 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय रामजी पूराडकर, निवासी लक्ष्मी नगर कॉलोनी, समरेघाट, कॉपर ईस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उपचार के दौरान निधन हो गया था। अब तक तीन श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन