{"_id":"5ff753098ebc3e2e7117b528","slug":"two-people-injured-in-utility-bike-collision-vikas-nagar-news-drn367014916","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटिलिटी-बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटिलिटी-बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिया/चकराता। चकराता-लाखामंडल मोटर मार्ग पर ग्वासा पुल के पास यूटिलिटी और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस सेवा से उपचार के लिए सीएचसी चकराता में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार दिनेश शर्मा (38) पुत्र प्रताप दत्त शर्मा और परमानंद (57) पुत्र स्व. नागचंद शर्मा दोनों निवासी उपरोली साहिया बाइक में सवार होकर चकराता से लाखामंडल की ओर जा रहे थे। इस बीच ग्वासा पुल के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार यूटिलिटी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों बाइक समेत उछल कर सड़क पर जा गिरे। उनके सिर और हाथ-पांव में गंभीर चोटें आईं। सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस सेवा और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस कर्मियों की मदद से उपचार के लिए सीएचसी चकराता में भर्ती कराया, जहां दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अनूप नयाल ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।