{"_id":"69dcf0fe248680778d069263","slug":"two-people-including-a-woman-arrested-for-cheating-by-replacing-atm-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-130905-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एटीएम बदलकर ठगी करने के मामले में युवती समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एटीएम बदलकर ठगी करने के मामले में युवती समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले रुड़की के गंगनहर कोतवाली के शक्ति विहार निवासी अंकित कुमार और देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के दीपनगर निवासी प्राची सैनी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एटीएम मशीन के कार्ड रीडर पर केमिकल डालकर ठगी करते थे। आरोपियों ने कई मशीन भी खराब कर दी थी। आरोपियों के पास से 34 एटीएम, 9,380 रुपये और एक स्कूटर बरामद किया गया है।
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया हिताची व्हाइट लेबल एटीएम के फ्रेंचाइजी संचालक संदीप सिंह ने रविवार को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कुछ अज्ञात लोगों ने विकास नगर, हरबर्टपुर, सेलाकुई और रामपुर में लगे एटीएम मशीन के कार्ड रीडर पर केमिकल डालकर उन्हें खराब कर दिया। इस दौरान उन्होंने एटीएम बदलकर एक महिला के खाते से 14 हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने कुछ और लोगों के साथ इसी तरह ठगी का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए।
आरोपियों को पकड़ने के लिए उपनिरीक्षक चंद्रशेखर नौटियाल की अगुवाई में तीन घटित की गई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों की पहचान की गई। हरबर्टपुर में जांच के दौरान आरोपियों को समरफील्ड स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अंकित कुमार के खिलाफ रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।