{"_id":"591555f94f1c1bf207850bff","slug":"two-new-university-will-open-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में जल्द खुलेंगे दो नए विश्वविद्यालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में जल्द खुलेंगे दो नए विश्वविद्यालय
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
Updated Fri, 12 May 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेंद्र सिंह रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में नए सत्र से दो नए विश्वविद्यालय छात्रों को दाखिला देंगे। राजभवन ने इन्हें मंजूरी दे दी है। जल्द ही इनका नोटिफिकेशन जारी होने जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़कर 31 हो जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद दो नए विश्वविद्यालय अस्तित्व में आने वाले हैं। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन और क्वांटम ग्लोबल कैंपस को विवि का दर्जा देने का सरकार ने एक्ट पास कर दिया है।
विज्ञापन
इसके मुताबिक दोनों को पांच-पांच करोड़ रुपये स्थायी विन्यास निधि जमा करानी है। इसमें से एसजीआरआर ने विन्यास निधि जमा करा दी है। निधि जमा होने के बाद जल्द ही दोनों विवि का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। इसके बाद नए सत्र से इन दोनों विवि में दाखिले शुरू हो जाएंगे। प्रदेश में अभी तक 29 विवि है।
विज्ञापन
जिनमें चार राष्ट्रीय विवि, एक केंद्रीय विवि, दस राज्य विवि, तीन डीम्ड विवि और 11 प्राइवेट हैं। अब दो नए विवि खुलने से यह संख्या 31 हो जाएगी।