दानिश के बाद अब दो और संदिग्धों ने उड़ाई खुफिया तंत्र की नींद, जानिए पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में दानिश अहमद के बाद दो और संदिग्धों ने पुलिस और खूफिया तंत्र की नींद उड़ा दी है। दानिश के पकड़े जाने के बाद अब पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।
दरअसल, दस जून को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड होनी है। ऐसे में संदिग्ध नजर आने से पुलिस परेशान हो गई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले देर रात जाखन में नजर आए दो संदिग्धों ने खुफिया तंत्र की नींद उड़ा दी है।
दोनों मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे एक राजपुर रोड स्थित एक होटल के पास देखे गए और कुछ देर बाद चले गए। फिलहाल और कहीं इनकी मौजूदगी नजर नहीं आई है।
खुफिया विभाग क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गया है। वहीं, होटल संचालक से संदिग्धों के बारे में हुई पूछताछ बेनतीजा रही है। कई अन्य आशंकाओं पर भी काम करने पर कुछ पता नहीं चला।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
दस जून को प्रस्तावित आईएमए की पासिंग आउट परेड की सुरक्षा पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। इस लिहाज से युद्ध स्तर पर सत्यापन के साथ संदिग्धों की तलाश में चेकिंग अभियान जारी है।
इसी बीच दून पीजी कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नालाजी के बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र दानिश फारुख के हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ाव ने खुफिया तंत्र की मुश्किल बढ़ा दी।
खुफिया तंत्र को मंगलवार रात जाखन में दो संदिग्धों को देखे जाने की सूचना ने परेशान कर दिया है। संदिग्धों का पहनावा खुफिया विभाग के संदेह को और बढ़ा रहा है। पूरा खुफिया तंत्र इनके बारे में जांच में जुट गया है।
होटल संचालक के अलावा कई अन्य से उनके बारे में पूछताछ की गई है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।