फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two more mla support to ramnath kovind for president election

राष्ट्रपति चुनाव में कोविंद के समर्थन में और दो की हां, कांग्रेस को झटका

Tue, 27 Jun 2017 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 27 Jun 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
two more mla support to ramnath kovind for president election
ram nath kovind - फोटो : amarujala

पांच साल उत्तराखंड कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे प्रीतम पंवार ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद का समर्थन करने का फैसला किया है। पंवार के इस कदम से कांग्रेस को झटका लगा है। 

विज्ञापन


कोविंद विधायकों का समर्थन लेने उत्तराखंड पहुंचे, जब मुख्यमंत्री आवास में दिन भर बैठकों के दौर चले। बैठकों के बाद खबर आई कि विधानसभा के दोनों निर्दलीय विधायक कोविंद के पक्ष में मतदान करेंगे। निर्दलीय विधायकों में एक नाम प्रीतम पंवार का भी है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि कांग्रेस उन्हें अपने पक्ष में होने का मुगालता पाले बैठी थी। पंवार ने कोविंद का समर्थन में कहा कि उन्हें भाजपा ने पहले संपर्क किया। यानी कांग्रेस की ओर से पहले संपर्क किया जाता तो शायद पंवार यूपीए की उम्मीदवार मीरा कुमार के पक्ष में खड़े होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे निर्दलीय पूर्व कांग्रेसी पर वोट कोविंद को

two more mla support to ramnath kovind for president election
indira hridayesh

संयोग से कोविंद का समर्थन करने वाले दूसरे निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा भी कांग्रेस पृष्ठभूमि के हैं। चुनाव में टिकट काटे जाने के बाद कैड़ा निर्दलीय चुनाव जीते। वह कांग्रेस से इस कदर खिन्न है कि उन्होंने भाजपा का समर्थन करने का खुला एलान किया। अब उन्होंने कोविंद के पक्ष में मतदान करने का एलान किया है।

सियासी जानकार इसे कांग्रेस की रणनीतिक हार करार दे रहे हैं। उनकी मानें तो भीषण संकट में होने के बावजूद कांग्रेस गुटबाजी से नहीं उबर पा रही है और ताजा प्रकरण से जाहिर हो गया है कि उसके नेता अब तक संगठित रणनीति पर फोकस नहीं कर पा रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि प्रीतम पंवार हमारी कैबिनेट में मंत्री रहे। उन्हें कई महत्वपूर्ण विभाग दिए गए। उनका पूरा सम्मान किया गया। अब ये उनकी इच्छा पर निर्भर करता है कि वह किसके साथ खड़े होते हैं और किसका समर्थन करते हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed