फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two MI-17 helicopters reached Uttarkashi Chinyalisaur Gagan Shakti air military exercise will start tomorrow

Uttarkashi: चिन्यालीसौड़ पहुंचे दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर, कल से होगा गगन शक्ति हवाई सैन्य अभ्यास

Fri, 05 Apr 2024 10:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Apr 2024 10:13 PM IST
सार

Uttarakhand News: सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा भारतीय वायुसेना के सबसे बड़े गगन शक्ति अभ्यास के लिए दूसरी बार तैयार है।

विज्ञापन
Two MI-17 helicopters reached Uttarkashi Chinyalisaur Gagan Shakti air military exercise will start tomorrow
एमआई 17 हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी में चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना गगन शक्ति हवाई सैन्य अभ्यास के लिए दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों ने लैंडिंग की है। अभियान के लिए सात पायलट सहित वायुसेना के 20 अधिकारियों व कार्मिकों की टीम भी पहुंच गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह टीम शनिवार से यहां रात-दिन का अभ्यास शुरू करेगी।

विज्ञापन


इससे पहले यहां वर्ष 2018 में भी गगन शक्ति अभ्यास के तहत अपाचे हेलीकॉप्टरों ने लैंडिंग की थी। वर्तमान में वायुसेना की ओर से राजस्थान के पोखरण से देश की पश्चिमी और उत्तरी सीमा पर दस दिनी गगन शक्ति अभ्यास शुरू किया गया है। जिसमें वायुसेना के लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर रात-दिन अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन


Lok Sabha Election 2024: देहरादून में सर्वाधिक अतिसंवेदनशील, हरिद्वार में सबसे ज्यादा संवेदनशील बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के तहत शुक्रवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे गोरखपुर एयरबेस से एयरफोर्स की टीम यहां पहुंच गई। यह टीम यहां रात्रि अभ्यास के लिए ग्राउंड लाइटिंग और कम्युनिकेशन का आवश्यक साजो-सामान लेकर आई है। टीम ने शुक्रवार शाम तक यहां सेटअप तैयार कर लिया।

बता दें कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल से जुड़ी वायुसेना की कम्युनिकेशन टीम चार से पांच दिन पहले ही यहां पहुंच गई थी। जिनकी सुरक्षा के लिए सेना के जवान तैनात हैं। स्थानीय प्रशासन की ओर से यहां एयर ट्रैफिक फ्यूल टैंकर, अग्निशमन जवानों की टीम और एंबुलेंस टीम तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed