{"_id":"5a26a7544f1c1bd1408bb1cd","slug":"two-men-killed-in-car-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारातियों की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, वाहन से छिटककर गिरने से दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, वाहन से छिटककर गिरने से दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊखीमठ
Updated Tue, 05 Dec 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
accident
सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे भीरी-परकंडी-मक्कूमठ मार्ग पर परकंडी गांव के समीप सिरवाधार में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह घायल को खाई से निकालकर सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। जबकि शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाया गया है।
विज्ञापन
मक्कू गांव निवासी दिनेश मैठाणी के पुत्र दीपक की बारात थाला-सटेना गांव गई थी। विदाई शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई। दुल्हा-दुल्हन सहित अन्य सभी बाराती अलग-अलग वाहनों से रात करीब 9 बजे मक्कू गांव पहुंच गए थे।
विज्ञापन
जबकि दुल्हे का चाचा योगेश मैठाणी (43) पुत्र स्व. मायाराम मैठाणी अपने जेठू गोपाल भट्ट (41) पुत्र चक्रधर भट्ट, निवासी मणिगुह-भटगांव व अन्य रिश्तेदार सुमित सेमवाल पुत्र (35) पुत्र योगेश्वर सेमवाल, निवासी आद्रवाणी गुप्तकाशी के साथ अपनी कार से लौट रहे थे।
Trending Videos
रातभर खुले आसमान के नीचे गिरता पाला बना मौत का कारण
Accident
करीब 9.30 बजे कार सिरवाधार में अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। जहां मैठाणी व भट्ट की मौके पर ही मौत हो गई। इन तीनों के 10 बजे तक मक्कू नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। ग्रामीणों की मदद से गांव से 4-5 किमी तक खोजबीन भी की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
मंगलवार सुबह करीब पौने 8 बजे ग्राम पंचायत उथींड के पूर्व प्रधान हर्षवर्धन सेमवाल ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।
एसआई सुरेंद्र गैरोला मय फोर्स मौके पर पहुंचे। एसआई गैरोला ने बताया घायल सेमवाल को खाई से निकाल कर 108 से सीएचसी अगस्त्यमुनि पहुंचाया गया।
जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। ग्रामीण सुबोध मैठाणी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार तीनों लोग पंजाब के पटियाला शहर में रहते थे और दो दिन पहले ही विवाह में शामिल होने पहुंचे थे।
रात को मिलती सूचना तो बच जाती जान
ऊखीमठ। परिजनों को वाहन हादसे की सूचना समय पर मिल जाती तो दोनों की जान बच सकती थी। मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क से वाहन के दोनों तरफ के दरवाजे टूटने से मैठाणी व भट्ट छिटककर बाहर गिर गए। माना जा रहा है कि रातभर खुले आसमान के नीचे गिरते पाले से उनकी मौत हो गई। जबकि सेमवाल के वाहन के अंदर रहने से वह बच गया।