{"_id":"68f2af76285efb43190cfc2c","slug":"two-medical-officers-will-be-deployed-in-the-emergency-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-814577-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दिवाली के दिन इमरजेंसी में दो मेडिकल अफसर रहेंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दिवाली के दिन इमरजेंसी में दो मेडिकल अफसर रहेंगे तैनात
Sat, 18 Oct 2025 02:34 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उप जिला अस्पताल में दिवाली के त्योहार के बीच भी घायलों और मरीजों को उपचार की सुविधा मिलती रहेगी। अस्पताल में रविवार और सोमवार को इमरजेंसी में दो चिकित्सक की ड्यूटी लगाई गई है। जरूरत पड़ने पर फोन कर विशेषज्ञों को बुलाया जाएगा।
दिवाली के दिन आग से झुलसने के मामले बढ़ जाते हैं। फेफड़े संबंधी रोग से ग्रसित मरीजों को पटाखों के धुएं के कारण परेशानी होती है। पटाखें छोड़ते समय लोग गिरने या वाहनों की चपेट में आने से घायल भी होते हैं। आग से झुलसे, घायल और मरीजों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है।
अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रदीप चौहान ने बताया कि 19 और 20 अक्तूबर को इमरजेंसी में दो चिकित्सक तैनात रहेंगे। कुछ विशेषज्ञ अस्पताल कैंपस में ही उपलब्ध होंगे। जरूरत पड़ने पर संबंधी विशेषज्ञ को फोन करके बुलाया जाएगा। अस्पताल में पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध हैं। घायलों और मरीजों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।