फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two killed, three injured in utility accident carrying wedding supplies in tehri

टिहरी : शादी का सामान लेकर आ रही यूटिलिटी दुर्घटनाग्रस्त दो की मौत, तीन लोग घायल

Thu, 07 Apr 2022 01:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई टिहरी
अमर उजाला नेटवर्क, नई टिहरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Apr 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
Two killed, three injured in utility accident carrying wedding supplies in tehri
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

नैनबाग तहसील क्षेत्र के बेल-परोगी मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई और वाहन में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। ये लोग विकासनगर से शादी का सामान लेकर अपने गांव बेल परोगी वापस लौट रहे थे। घटना रात 9 बजे लगभग की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


यूटिलिटी वाहन संख्या uk07सी-ए2711 विकासनगर से शादी का सामान लेकर आ रहा था। बेलगांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम और 108 सेवा मौके पर पहुंची। रात के अंधेरे में किसी तरह ग्रामीणों की मदद से राजस्व विभाग की टीम ने घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। 
विज्ञापन


एसडीएम धनोल्टी लक्ष्मी राज चौहान ने बताया कि इस दुर्घटना में गोविंद सिंह 48 वर्ष पुत्र  मंगत सिंह निवासी ग्राम बेल मल्ला, राजेश उर्फ पप्पू 32 वर्ष पुत्र स्वरूप सिंह निवासी ग्राम सड़क तल्ला की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में वाहन चालक मनोज राणा 28 वर्ष पुत्र बलदेव सिंह, बलवीर सिंह  45 वर्ष पुत्र गोबर सिंह दोनों निवासी सड़क तल्ला, कुंवर सिंह 65 वर्ष पुत्र देव सिंह निवासी बेल तल्ला घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बलवीर सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग में प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने दून अस्पताल रेफर किया है। जबकि दोनों अन्य घायलों को परिजन निजी वाहन से उपचार के लिए देहरादून ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed