फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two killed and three injured after utility vehicle falls into ditch

Uttarakhand: अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, दो की मौत और तीन लोग घायल

Sat, 04 Jan 2025 09:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: श्याम जी. Updated Sat, 04 Jan 2025 09:30 PM IST
सार

उत्तराखंड में जखोल-फिताड़ी मोटरमार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Two killed and three injured after utility vehicle falls into ditch
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जखोल-फिताड़ी मोटरमार्ग पर धारा गांव के पास एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, विकासखंड मोरी के जखोल फिताड़ी मोटरमार्ग पर शनिवार अपराह्न करीब ढाई बजे एक यूटिलिटी वाहन जखोल से सामान व सवारियां लेकर फिताड़ी जा रहा था, जो कि धारा गांव से आगे खेड़ा घाटी के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में फिताड़ी निवासी वीरपाल(46) की मौके पर मौत हो गयी। जबकि गंभीर घायल वन आरक्षी महादेव चौहान (21) निवासी ग्राम कफनौल ने सीएचसी मोरी लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन

 

हादसे में देवीलाल (28) व राजू (37) दोनों निवासी ग्राम जखोल और सूरत सिंह (48) निवासी रेक्चा घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचाया गया है। इधर, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को हायर सेंटर ले जाने के लिए जरूरत पड़ने पर हेलिकॉप्टर की भी व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed