फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: ADG strict on negligence in investigation of fraud cases two inspectors suspended

Dehradun News: धोखाधड़ी के मुकदमों की विवेचना में लापरवाही पर एडीजी सख्त, दो दरोगा निलंबित

Wed, 03 May 2023 03:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 03 May 2023 03:10 PM IST
सार

डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर पूरे प्रदेश में धोखाधड़ी के मुकदमों की विवेचनाओं को तेजी से पूरा करने का अभियान चल रहा है। बीते दो माह से इस अभियान के तहत विवेचनाएं की जा रही हैं।

विज्ञापन
Dehradun News: ADG strict on negligence in investigation of fraud cases two inspectors suspended
जांच में लापरवाही - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

धोखाधड़ी के मुकदमों की विवेचना में लापरवाही पर जिले के दो दरोगाओं को एडीजी कानून व्यवस्था के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है। एडीजी मंगलवार को देहरादून जिले में चल रही विवेचनाओं की समीक्षा करने पहुंचे थे। प्राथमिक लापरवाही पर उन्होंने सात दरोगाओं के खिलाफ जांच के भी आदेश दिए हैं। उनके आदेश पर सातों दरोगाओं की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


बता दें कि डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर पूरे प्रदेश में धोखाधड़ी के मुकदमों की विवेचनाओं को तेजी से पूरा करने का अभियान चल रहा है। बीते दो माह से इस अभियान के तहत विवेचनाएं की जा रही हैं। पिछले दिनों एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी मुरुगेशन ने कई जिलों में एक कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी के मुकदमों की विवेचना की समीक्षा की थी। जांच में आया था कि दरोगाओं ने जानबूझकर इन मुकदमों में मजबूत धाराएं नहीं लगाईं और न ही आरोपियों के खातों को फ्रीज किया गया। इस पर कुछ दरोगाओं के खिलाफ जांच बैठाने और संबंधित क्षेत्राधिकारियों को चेतावनी जारी की थी।
विज्ञापन


इसी क्रम में एडीजी मंगलवार को एसएसपी देहरादून कार्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुकदमों की विवेचनाओं की समीक्षा की। इस दौरान पाया गया कि कुछ दरोगाओं ने आरोपियों के खातों को फ्रीज नहीं किया। न ही बैंकों से संबंधित मामले में कोई लेनदेन की डिटेल प्राप्त की। इसके अलावा कई मामलों में आरोपियों को पूछताछ के लिए भी नहीं बुलाया गया। इस लापरवाही को देखते हुए एडीजी ने राजपुर थाने के दरोगा विनोद गोला और पटेलनगर थाने के दरोगा सुखबीर सिंह को निलंबित करने के आदेश दिए। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि दोनों दरोगाओं को निलंबित करने के साथ अन्य के खिलाफ जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सात दरोगाओं की जांच हुई शुरू
मनवर सिंह, विनोद कुमार, डीएन पुरोहित, कविंद्र राणा, नरेंद्र पुरी, संदीप कुमार, शोएब अली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed