{"_id":"6715546f5da8f0447607e9a4","slug":"two-husbands-who-tried-to-kill-their-wives-on-karva-chauth-were-sent-to-jail-dehradun-news-c-5-1-drn1030-529777-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: करवा चौथ के दिन पत्नियों की जान लेने का प्रयास करने वाले दो पति पहुंचे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: करवा चौथ के दिन पत्नियों की जान लेने का प्रयास करने वाले दो पति पहुंचे जेल
विज्ञापन
Iकरवा चौथ के दिन पत्नियों की जान लेने का प्रयास करने वाले दो पति पहुंचे जेल
I
I-रायपुर और नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई थी घटनाएंI
Iपति की लंबी आयु की कामना के लिए लाखों महिलाओं ने रविवार को व्रत रखा। उससे अलग राजधानी के दो युवक अपनी पत्नियों के जान के दुश्मन बन गए। दोनों ने करवा चौथ से ठीक एक दिन पहले पत्नी की जान लेनी चाही। एक ने गला दबाया तो दूसरा तमंचा लेकर पत्नी पर हमला करने पहुंच गया। गनीमत रही कि दोनों बच गईं। लेकिन, करवा चौथ के दिन पुलिस ने दोनों लोगों को गिरफ्तार किया और न्यायालय ने दोनों 14-14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।I
I-- -- -- --
I
Iपति के हाथ में तमंचा देख किया पुलिस को फोन तो बच गई जान
I
Iदेहरादून। रायपुर क्षेत्र में एक महिला का पति तमंचा लेकर उसे मारने के लिए घर पहुंच गया। महिला ने जब पति के हाथ में तमंचा देखा तो पुलिस को फोन कर दिया। इससे पहले कि वह कोई हरकत करता पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने एक महीना पहले भी पत्नी पर हमला किया था जिससे उसके सिर में चार टांके आए थे।
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शनिवार को नेहरू ग्राम निवासी स्वाति सिंह ने पुलिस को फोन किया था। बताया था कि उसका पति अजब सिंह तमंचा लेकर आया है। वह उससे झगड़ रहा है और कभी भी उसकी हत्या कर सकता है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अजब सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 315 बोर का देसी तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।I