फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two hours of torrential rain in Selaqui, half feet of water filled the roads

Dehradun News: सेलाकुई में दो घंटे की मूसलाधार बारिश, सड़कों पर भरा आधा फीट पानी

Sat, 06 Jul 2024 05:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Two hours of torrential rain in Selaqui, half feet of water filled the roads
सेलाकुई क्षेत्र में शुक्रवार को लगातार दो घंटे की मूसलधार बारिश से सड़कों पर आधा फीट पानी भर गया। इसके चलते राहगीरों और वाहन चालकों को जलभराव के बीच होकर गुजरना पड़ा। लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। शाम छह बजे बारिश बंद हुई तो सड़क पर जलभराव कम हुआ।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब चार बजे से शुरू हुई बारिश शाम छह बजे जारी रही। औद्योगिक नगरी सेलाकुई की सड़कों पर पानी भर गया। दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर फार्मा सिटी और अन्य औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें भी पानी से लबालब हो गईं। बस्तियों की गलियों में घुटनों तक पानी भर गया। लोग अपने घरों में ही कैद होने को मजबूर हो गए। कई लोगों के घरों में भी पानी घुस गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई वर्षों के बाद ऐसी बारिश हुई है। निगम रोड निवासी हरिओम राठौर ने बताया गली में पानी आने से सभी लोग परेशान हैं। बताया कि गली में आधा-आधा फीट तक पानी भर आया था। बताया कि गलियों में बनी नालियों की सफाई ठीक से नहीं की गई है। इसके चलते अधिक जलभराव हो गया।
विज्ञापन

कैनाल रोड निवासी रविंद्र प्रकाश ने बताया बारिश का पानी दुकानों के अंदर घुस गया था। दुकान में रखा सामान भी भीग गया है। चारों ओर इतना पानी भरा है कि घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed