10वीं की परीक्षा में फेल होने पर घर छोड़कर भाग निकली दो सहेलिया, इसके बाद...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा में फेल होने पर दो छात्राओं के मन में इतना खौफ हो गया कि वे घर छोड़कर भाग निकली। वे वहां से रेलवे स्टेशन पहुंचीं और इसके बाद जो हुआ वो आगे पढ़िए...
अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में फेल होने पर रुड़की की 10वीं की दो छात्राएं घर छोड़कर हल्द्वानी पहुंच गईं। रेलवे स्टेशन पर उन्हें काफी देर तक घूमते देखा तो बनभूलपुरा पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ लिया। पूछताछ के बाद हरिद्वार पुलिस को खबर की गई। मंगलवार दोपहर बाद वहां की पुलिस दोनों छात्राओं को अपने साथ ले गई।
बनभूलपुरा थानाध्यक्ष दिनेशनाथ महंत ने बताया कि रुड़की की विश्व बैंक कालोनी और शिव बिहार गंगनहर कालोनी की रहने वाली दो छात्राएं मंगलवार सुबह रेलवे स्टेशन परिसर में घूम रही थी।
शक होने पर पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों 10वीं में पढ़ती हैं। छमाही परीक्षा ठीक न होने के कारण वह परेशान हो गई थीं। इस कारण हरिद्वार से ट्रेन में बैठकर हल्द्वानी चली आईं।
इस मामले में बनभूलपुरा पुलिस ने तत्काल हरिद्वार पुलिस को सूचना दी। हरिद्वार से उपनिरीक्षक रेखा पाल की अगुवाई में पुलिस बनभूलपुरा थाने आई। यहां दोनों को समझाया गया कि वे मेहनत कर परीक्षा में सफलता हासिल कर सकती है। अभी निराश होने की जरूरत नहीं है। हरिद्वार पुलिस दोनों छात्राओं को साथ ले गई।