फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two friend killed in road accident

दर्दनाक हादसाः ट्रक के पीछे घुसी बाइक, दो दोस्तों की मौत

Fri, 24 Feb 2017 07:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर Updated Fri, 24 Feb 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
two friend killed in road accident
- फोटो : Demo Pic

पड़ोसी मुंहबोली बहन को ससुराल छोड़कर लौट रहे दो युवकों की बाइक सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में एक युवक की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

विज्ञापन


गढ़वाल कॉलोनी मानपुर में रहने वाली एक युवती की बारात बृहस्पतिवार को पीरूमदारा रामनगर से आई थी। वह कॉलोनी में रहने वाले कैलाश रावत (23) पुत्र सुरेंद्र सिंह रावत और मनीष घिल्डियाल (21) पुत्र जानकीनाथ की मुंहबोली बहन थी। वह दुल्हन को ससुराल छोड़ने के लिए बाइक से पीरूमदारा गए थे। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


रामनगर रोड पर ग्राम धनौरी के पास उनकी बाइक हाइवे पर खड़े ट्रक (यूपी21एन-3330) में जा घुसी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए और बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई। 108 सेवा से मनीष को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक वह भी दम तोड़ चुका था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन सरकारी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। कैलाश के बड़े भाई कुलदीप रावत ने बताया तीन भाई, बहन में कैलाश सबसे छोटा था। बीते दिसंबर में उसकी बहन की शादी हुई थी। बीकॉम करने के बाद वह अपने साथी मनीष के साथ दिल्ली में प्राइवेट नौकरी कर रहा था। उनके पिता रिटायर्ड फौजी हैं जबकि मनीष के पिता किसान हैं। मनीष भी पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। 


गहरे दोस्त थे दोनों 
सड़क हादसे में मृत कैलाश और मनीष गहरे दोस्त थे। कैलाश के भाई कुलदीप ने बताया कि दोनों दोस्त बचपन से एक साथ पढ़ते थे। कैलाश ने डिग्री कॉलेज से बीकॉम किया था, जबकि मनीष ने आईटीआई की थी। दोनों कॉलोनी में रहने वाले अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने आए थे। दोस्त की बहन की शादी की इतनी खुशी थी कि उसे ससुराल तक विदा करने वे खुद बाइक से गए थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। वहीं दोनों दोस्तों की मौत से पूरी कॉलोनी गमगीन है। पोस्टमार्टम हाउस में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे और मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed